लाइव न्यूज़ :

Income Tax Return 2022-23: कुल 169890 लोगों ने सालाना आय 10000000 रुपये से अधिक दिखाई, दो साल में दोगुनी, जानें वर्ष 2021-22  और 2020-21 आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2023 17:59 IST

Income Tax Return 2022-23: आकलन वर्ष 2022-23 के कर रिटर्न के आंकड़ों (वित्त वर्ष 2021-22 की अर्जित आय से संबंधित) के अनुसार, कुल 1,69,890 लोगों ने सालाना आय एक करोड़ रुपये से अधिक दिखाई है।

Open in App
ठळक मुद्देआकलन वर्ष 2021-22 में ऐसे लोगों की संख्या 1,14,446 थी। 2020-21 में 81,653 व्यक्तियों ने अपनी आय एक करोड़ रुपये से अधिक दिखायी थी। 2022-23 के लिये महाराष्ट्र शीर्ष पर रहा जहां 1.98 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किये गये।

Income Tax Return 2022-23: सालाना एक करोड़ रुपये से अधिक आय वाले व्यक्तिगत करदाताओं की संख्या पिछले दो साल में मार्च, 2022 तक दोगुनी होकर 1.69 लाख हो गयी है। आकलन वर्ष 2022-23 के कर रिटर्न के आंकड़ों (वित्त वर्ष 2021-22 की अर्जित आय से संबंधित) के अनुसार, कुल 1,69,890 लोगों ने सालाना आय एक करोड़ रुपये से अधिक दिखाई है।

इससे पूर्व आकलन वर्ष 2021-22 में ऐसे लोगों की संख्या 1,14,446 थी। आकलन वर्ष 2020-21 में 81,653 व्यक्तियों ने अपनी आय एक करोड़ रुपये से अधिक दिखायी थी। आकलन वर्ष 2022-23 में 2.69 लाख इकाइयों ने अपनी आय एक करोड़ रुपये से अधिक दिखायी। इन इकाइयों में व्यक्तिगत करदाता, कंपनी, फर्म और न्यास शामिल हैं।

आकलन वर्ष 2022-23 में भरे गये आईटीआर की संख्या 7.78 करोड़ रही जो आकलन वर्ष 2021-22 और 2020-21 में क्रमश: 7.14 करोड़ और 7.39 करोड़ थी। राज्यवार देखा जाए तो आकलन वर्ष 2022-23 के लिये महाराष्ट्र शीर्ष पर रहा जहां 1.98 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किये गये।

उसके बाद उत्तर प्रदेश (75.72 लाख), गुजरात (75.62 लाख) और राजस्थान (50.88 लाख) का स्थान रहा। पश्चिम बंगाल में 47.93 लाख, तमिलनाडु में 47.91 लाख, कर्नाटक में 42.82 लाख, आंध्र प्रदेश में 40.09 लाख और दिल्ली में 39.99 लाख आयकर रिटर्न दाखिल हुए।

अप्रैल-जून 2023 में दाखिल आयकर रिटर्न की संख्या दोगुना होकर 1.36 करोड़ के पार

देश में अप्रैल-जून 2023 के बीच दाखिल आयकर रिटर्न की संख्या सालाना आधार पर करीब दोगुना होकर 1.36 करोड़ के पार पहुंच गई। आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 थी। जिन कंपनियों और लोगों के लिए अपने खातों का ऑडिट कराना आवश्यक है, उनके लिए वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है।

जुलाई में 5.41 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए। आयकर विभाग के अनुसार, आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 जुलाई तक रिकॉर्ड 6.77 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए। इसमें 53.67 लाख लोगों ने पहली बार आयकर रिटर्न दाखिल किया।

आईटीआर दाखिल करने के ऑनलाइन मंच पर उपलब्ध तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून 2022-23 में 70.34 लाख से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे। अप्रैल-जून 2023-24 में यह संख्या 93.76 प्रतिशत बढ़कर 1.36 करोड़ से अधिक हो गई। आंकड़ों के अनुसार, इस बार एक करोड़ आईटीआर 26 जून तक दाखिल कर दिए गए थे, जबकि पिछले साल आठ जुलाई तक एक करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल हुए थे।

आयकर विभाग मुकदमे के लिए तैयारी करने को 50 युवा विधि, लेखा स्नातकों को भर्ती करेगा

आयकर विभाग ने आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) में मुकदमों को अच्छी तरह लड़ने के लिए 50 युवा विधि और चार्टर्ड अकाउंटेंट (लेखाकार) स्नातकों को अस्थायी रूप से नियुक्त करने का फैसला किया है। ये पेशेवर मुकदमों की तैयारी में विभागीय अधिकारियों की मदद करेंगे।

हाल ही में अधिसूचित ‘युवा पेशेवर योजना, 2023’ के तहत 35 वर्ष तक आयु के उम्मीदवारों को विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा। इन पेशेवरों को 40,000 रुपये के मासिक पारिश्रमिक पर नियुक्त किया जाएगा।

आयकर विभाग के एक नीति पत्र के अनुसार, यह योजना ‘‘आईटीएटी में विभागीय प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए लाई जा रही है और इसमें विधि और चार्टर्ड अकाउंटेंट में युवा स्नातकों की भागीदारी होगी।’’ नीति पत्र के अनुसार, ये पेशेवर विभागीय अधिकारियों को न्यायाधिकरण (आईटीएटी) में सुनवाई के लिए सहायता करेंगे।

टॅग्स :आयकरITRआयकर विभागइनकम टैक्स रिटर्न
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम