लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने अहमदाबाद के एक कारोबारी समूह के परिसरों की तलाशी ली

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर आयकर विभाग ने मीडिया और रियल एस्टेट क्षेत्रों से जुड़े अहमदाबाद के एक प्रमुख कारोबारी समूह के परिसरों की तलाशी ली और जब्ती कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तलाशी अभियान आठ सितंबर, 2021 को 20 से अधिक परिसरों में चलाया गया।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, ‘‘आयकर विभाग ने मीडिया और रियल एस्टेट क्षेत्रों से जुड़े अहमदाबाद के एक प्रमुख कारोबारी समूह के 20 से अधिक परिसरों की तलाशी ली और जब्ती की कार्रवाई की है।’’

बयान के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान गड़बड़ी से जुड़े बड़ी संख्या में दस्तावेज, डिजिटल सबूत आदि पाए गए हैं। उन्हें जब्त किया गया है।

इन सबूतों में कई वित्त वर्ष के दौरान समूह के बेहिसाब लेनदेन के विस्तृत रिकॉर्ड शामिल हैं। इन सबूतों से 500 करोड़ रुपये से अधिक बेहिसाब नकद प्राप्तियों का संकेत मिला है। यह ‘ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट’ (टीडीआर) प्रमाणपत्रों की बिक्री से प्राप्त किये गये हैं।

बयान में कहा गया है कि अचल संपत्ति परियोजना और जमीन सौदों में 350 करोड़ रुपये से अधिक के नकद लेनदेन के सबूत मिले हैं।

कुल मिलाकर, 150 करोड़ रुपये से अधिक के नकद आधारित ऋण और ब्याज भुगतान/पुनर्भुगतान के प्रमाण भी मिले हैं जिनका हिसाब नहीं दिया गया है।

बयान के अनुसार अब तक विभिन्न परिसरों से एक करोड़ रुपये से अधिक नकद और 2.70 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए जा चुके हैं। समूह से बड़ी संख्या में फर्जी व्यक्तियों और ‘को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी’ के नाम पर वर्षों से अर्जित संपत्तियों के मूल दस्तावेज भी मिले हैं।

विभाग ने कहा कि कुल मिलाकर, तलाशी और जब्ती अभियान से पिछले कई वर्ष में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का पता चला है और जिसका कहीं कोई हिसाब नहीं है। तलाशी में 14 लॉकर भी मिले हैं, जिन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

तलाशी अभियान और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें