लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कचरे से बिजली बनाने वाली पहली परियोजना का उद्घाटन

By भाषा | Updated: August 17, 2021 18:03 IST

Open in App

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को सोनीपत के मुरथल में राज्य की पहली कचरे से बिजली बनाने वाली परियोजना का उद्घाटन किया। परियोजना जेबीएम समूह द्वारा विकसित की गयी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि जेबीएम एन्वायर्नमेंट मैनेजमेंट द्वारा विकसित यह संयंत्र सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत भारत की पहली एकीकृत कूड़ा करकट से बिजली बनाने वाली परियोजना है। बयान के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री ने वेब कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परियोजना का उद्घाटन किया। इस संयंत्र की बिजली उत्पादन क्षमता आठ मेगावाट है और यह सोनीपत-पानीपत क्लस्टर से प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले 750 टन तक ठोस कचरे को प्रसंस्कृत कर सकता है। यह परियोजना जेबीएम एन्वायर्नमेंट मैनेजमेंट द्वारा लगभग 200 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से विकसित की गयी है। इसमें हर दरवाजे से कूड़ा जुटाने, उसकी ढुलाई करने, निर्माण, परिचालन और संयंत्र का रखरखाव शामिल है। जेबीएम एनवायरो ने हरियाणा सरकार के साथ इस संयंत्र को बनाने और चलाने का समझौता 2017 में किया था। जेबीएम समूह के उपाध्यक्ष निशांत आर्य ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘मेरा विश्वास है कि इस परियोजना से भारत के ठोस कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में नये मानक स्थापित होंगे। संयंत्र में सबसे बेहतर ढांचागत सुविधायें, वैश्विक स्तर की प्रौद्योगिकी और बेहतर क्षमता से काम होगा।’’ जेबीएम एनवायरो सोनीपत- पानीपत क्षेत्र में हर घर से कूड़ा उठाने का काम तीन साल से अधिक समय से कर रहा है। क्षेत्र के चार शहरों के दो लाख से अधिक घरों से प्रतिदिन कूड़ा जुटाया जाता है। 400 वाहन यह काम करते हैं जिसका लाभ क्षेत्र के 12 लाख लोगों को मिलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी