लाइव न्यूज़ :

फॉर्च्यून-40 की सूची में दो भारतीय, इंटेल के उपाध्यक्ष अर्जुन बंसल, फैशन मंच जिलिंगो के सह संस्थापक अंकित बोस

By भाषा | Updated: October 8, 2019 15:11 IST

फॉर्च्यून की 40 से कम के 40-2019 की सूची में इन्टेल के उपाध्यक्ष (कृत्रिम मेधा सॉफ्टवेयर और एआई लैब) अर्जुन बंसल और फैशन मंच जिलिंगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सह संस्थापक अंकित बोस को इस सूची में स्थान मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट में कहा गया है कि 35 वर्षीय बंसल की टीम में करीब 100 कर्मचारी शामिल हैं जो अमेरिका, इस्राइल और पोलैंड में फैले हैं।इन्टेल की सिलिकल चिप को ताजा एआई सॉफ्टवेयर के साथ बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं।

अमेरिकी पत्रिका फॉर्च्यून की कारोबार के क्षेत्र में 40 से कम आयु के 40 प्रभावशाली और प्रेरणाप्रद लोगों की वार्षिक सूची में दो भारतीय शामिल हैं।

फॉर्च्यून की 40 से कम के 40-2019 की सूची में इन्टेल के उपाध्यक्ष (कृत्रिम मेधा सॉफ्टवेयर और एआई लैब) अर्जुन बंसल और फैशन मंच जिलिंगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सह संस्थापक अंकित बोस को इस सूची में स्थान मिला है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 35 वर्षीय बंसल की टीम में करीब 100 कर्मचारी शामिल हैं जो अमेरिका, इस्राइल और पोलैंड में फैले हैं। उनके ये सहयोगी लगातार एआई प्रौद्योगिकी पर काम करते हैं और इन्टेल की सिलिकल चिप को ताजा एआई सॉफ्टवेयर के साथ बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं।

इन्टेल की एक महत्वपूर्ण एआई परियोजना निर्वाणा द्वारा विकसित विशेष कंप्यूटर चिप है। इस चिप का विकास बंसल द्वारा सह स्थापित स्टार्टअप द्वारा किया गया था। इन्टेल ने 2016 में इसका 35 करोड़ डॉलर के सौदे में अधिग्रहण किया था। वहीं 27 वर्षीय बोस ने बैंकॉक के चातुचक बाजार में जाने के बाद सिंगापुर में स्टार्टअप स्थापित किया।

उन्होंने पाया कि दुकानदारों के पास अपने उत्पाद आनलाइन बेचने का कोई अच्छा जरिया नहीं है। आज उनके स्टार्टअप को चार साल पूरे हो चुके हैं। बोस के इस स्टार्टअप में आज आठ देशों में कर्मचारियों की संख्या 600 पर पहुंच चुकी है। उनकी कंपनी का मूल्यांकन 97 करोड़ डॉलर पर पहुंच चुका है। 

टॅग्स :फोर्ब्सइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम