लाइव न्यूज़ :

2023 के शुरुआती 5 महीने में आईटी सेक्टर में लगभग 2 लाख लोग गंवा चुके हैं नौकरी, अभी छंटनी रुकने के आसार भी नहीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 22, 2023 2:05 PM

छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट Laoff.fyi के मुताबिक, इस साल 696 टेक कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है। नतीजतन, लगभग दो लाख लोगों ने (1,97,985) 18 मई तक नौकरी खो दी है। ये आंकड़ा यहीं रुकने की भी कोई उम्मीद नहीं है। माना जा रहा है कि साल के अंत तक बड़े पैमाने पर लोग छंटनी से प्रभावित होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2023 के शुरुआती 5 महीने में लगभग 2 लाख लोग गंवा चुके हैं नौकरी2022 में लगभग 1.64 लाख कर्मचारियों ने गंवाई थी नौकरीइस साल 696 टेक कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है

नई दिल्ली: आईटी सेक्टर में काम करने लोगों के लिए साल 2023 के शुरुआती 5 महीने किसी बुरे सपने की तरह बीते हैं। कंपनियों में छंटनी का सिलसिला ऐसा चला है कि सिर्फ मई महीने तक ही लगभग 2 लाख लोग अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। 2022 में, 1056 टेक कंपनियों ने सभी क्षेत्रों में नौकरियों में कटौती करने का फैसला किया जिसके कारण लगभग 1.64 लाख कर्मचारी प्रभावित हुए। लेकिन यह आंकड़ा 2023 में शुरुआती पांच महीने में ही पीछे छूट चुका है।

तकनीकी क्षेत्र में छंटनी के मामले में साल 2023 सबसे खराब वर्षों में से एक साबित हो रहा है। छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट Laoff.fyi के मुताबिक, इस साल 696 टेक कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है। नतीजतन, लगभग दो लाख लोगों ने (1,97,985) 18 मई तक नौकरी खो दी है। ये आंकड़ा यहीं रुकने की भी कोई उम्मीद नहीं है। माना जा रहा है कि साल के अंत तक बड़े पैमाने पर लोग छंटनी से प्रभावित होंगे। 

इस साल कर्मचारियों की छंटनी करने वाली शीर्ष कंपनियों में मेटा, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट शामिल हैं। ट्विटर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने वाली पहली प्रमुख तकनीकी कंपनियों में से एक थी।  अक्टूबर के अंत में एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद ट्विटर ने अपने कर्मचारियों की संख्या घटा कर आधी कर दी। बड़ी टेक कंपनियों ने आने वाले महीनों में नौकरियों में कटौती की योजना की घोषणा की है। ये कंपनियां अभी पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी कर रही हैं। लगभग हर महीने बड़ी संख्या में कर्मचारी हटाए जा रहे हैं।

बता दें कि मेटा नवंबर 2022 में 11,000 कर्मचारियों को निकाल चुकी है। इसके बाद मार्च 2023 में 10,000 नौकरियों में कटौती की घोषणा की। इन 10 हजार लोगों में से 4000 को पहले ही बाहर किया जा चुका है। अब बाकी बचे 6000 को मई महीने में ही निकालने की योजना है। आईटी सर्विस फर्म एक्सेंचर (Accenture) ने मार्च 2023 में घोषणा की थी कि अगले 18 महीनों में लगभग 19,000 लोगों को नौकरी से हटाया जाएगा। यह संख्या कंपनी के कुल वर्कफोर्स का 2.5 प्रतिशत है। 

टॅग्स :नौकरीमेटाट्विटरअमेजनगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndeed Layoffs: लोगों को नौकरी ढूंढने में मदद करने वाली करियर साइट इनडीड में होगी छंटनी, 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना

कारोबारSBI का इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को तोहफा! FY25 में देने जा रहा 12000 युवकों को नौकरी

कारोबारआप अगर जॉब चेंज कर रहे हैं, तो EPF को लेकर न हों परेशान, बस आपके UAN से हो जाएगा ये पूरा काम

कारोबारफल-फूल रहा भारतीय स्टार्टअप जॉब बाजार, फ्रेशर्स के लिए मौजूद हैं 53 फीसदी नौकरियां: रिपोर्ट

कारोबारGoogle Wallet app launched in India: गूगल वॉलेट ऐप भारत में लॉन्च, क्या है और यह Google Pay से कैसे अलग है?, यहां जानें विस्तार से...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRoad vehicle speed: माइक्रोवेव डॉपलर रडार उपकरण को लेकर सरकार ने मांगे सुझाव, जानें वजह

कारोबारEPF claim settlement: क्लेम सेटलमेंट नियमों में EPFO ने किया बड़ा बदलाव, अब नॉमिनी को आधार कार्ड के बिना भी मिलेगी पीएफ की रकम

कारोबारAI Jobs: दुनिया के तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक भारत, रेड हैट सीईओ मैट हिक्स ने कहा- एआई पर अगर ठीक से काम हो तो मूल्य सृजन होगा और नए उद्योग को जन्म...

कारोबारStock Market Mutual Fund: भारतीय शेयर पर विश्वास, 16 मई 2024 तक 1.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश, देखें साल दर साल आंकड़े

कारोबारPublic Sector Banks: 15.94 प्रतिशत रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सभी को पीछे छोड़ा, एसबीआई, पीएनबी, बीओआई और बीओबी देखते रह गए, देखें आंकड़े