लाइव न्यूज़ :

स्मार्ट सिटी परियोजना के खिलाफ कारोबारियों ने अपने दुकान के सामने लगाये 'हमारी भूल, कमल का फूल' के पोस्टर

By भाषा | Updated: July 30, 2019 20:47 IST

सीतलामाता कपड़ा बाजार व्यापारी संघ के सचिव पप्पू सिकची ने पीटीआई-भाषा को बताया, "हम शहर की महापौर व क्षेत्रीय भाजपा विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ से लेकर नगर निगम के आला अफसरों तक से निवेदन कर चुके हैं कि स्मार्ट सिटी परियोजना के नाम पर हमारे पारंपरिक बाजार में तोड़फोड़ न मचायी जाये।

Open in App

केंद्र की स्मार्ट सिटी परियोजना के विरोध में यहां एक पारंपरिक कपड़ा बाजार के कारोबारियों ने मंगलवार को अपनी दुकानों के बाहर "हमारी भूल, कमल का फूल" के पोस्टर लगाये। परियोजना के तहत इस बाजार की सड़क चौड़ी करने के लिये भाजपा शासित इंदौर नगर निगम कई बाधक निर्माणों को तोड़ने की तैयारी कर रहा है।

सीतलामाता कपड़ा बाजार व्यापारी संघ के सचिव पप्पू सिकची ने पीटीआई-भाषा को बताया, "हम शहर की महापौर व क्षेत्रीय भाजपा विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ से लेकर नगर निगम के आला अफसरों तक से निवेदन कर चुके हैं कि स्मार्ट सिटी परियोजना के नाम पर हमारे पारंपरिक बाजार में तोड़फोड़ न मचायी जाये। लेकिन हमारी कहीं सुनवाई नहीं हुई है।" उन्होंने कहा, "विरोध प्रदर्शन के अलावा हमारे पास कोई चारा नहीं है। इसलिये हमारे बाजार की करीब 100 दुकानों पर "हमारी भूल, कमल का फूल" के पोस्टर लगाये गये हैं।"

सिकची ने कहा, "अगर सड़क चौड़ी करने के नाम पर सीतलामाता बाजार की दुकानों को तोड़ा गया, तो करीब 400 दुकानदार बर्बाद हो जायेंगे। अगर स्मार्ट सिटी बनायी ही जानी है, तो इसे शहर के बाहर विकसित किया जाये।

स्मार्ट सिटी परियोजना के नाम पर शहर के पारम्परिक बाजारों को क्यों उजाड़ा जा रहा है?" नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जयरामपुर कॉलोनी से गोराकुंड इलाके के बीच सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 60 फुट की जानी है और सीतलामाता बाजार इसी मार्ग में आता है। अधिकारियों ने कहा कि हफ्ते भर में इस मार्ग के बाधक निर्माणों को हटाये जाने की योजना है, ताकि सड़क को चौड़ा किया जा सके। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित