लाइव न्यूज़ :

विदेशों में मजबूती के रुख से स्थानीय तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: July 3, 2021 14:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव में सुधार दर्ज हुआ। विदेशों में काफी समय के बाद एक दिन के अंदर सोयाबीन डीगम के भाव में 10 प्रतिशत की तेजी देखी गई जिससे सोयाबीन तेल, सरसों और पामोलीन सहित बाकी तेल लाभ के साथ बंद हुए।

खाद्य तेलों के आयात शुल्क में कमी किये जाने के सरकार के कदम का लाभ ग्राहकों को मिलता नहीं दिख रहा। विदेशों में खाद्य तेलों के भाव चढ़ गये जिससे स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में भी मजबूती का रुख बन गया।

बाजार सूत्रों के अनुसार सरकार द्वारा आयात शुल्क में कटौती करने के बाद शुक्रवार की रात विदेशों में सोयाबीन डीगम का आयात भाव 1,168 डॉलर प्रति टन से बढ़ाकर 1,278 डॉलर प्रति टन कर दिया गया। देश में आयात शुल्क घटाने पर विदेशों में भाव नरम पड़ने के बजाय और बढ़ा दिये गये। इससे सोयाबीन के सभी तेलों की कीमतों में सुधार आया। सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की स्थानीय मांग बढ़ने से सोयाबीन दाना और लूज के भाव भी लाभ के साथ बंद हुए। डीओसी की मांग बढ़ने से महाराष्ट्र के लातुर में सोयाबीन दाना के दाम 7,750 रुपये क्विन्टल से बढ़ाकर 7,850 रुपये क्विन्टल कर दिये गये।

सूत्रों ने कहा कि पामोलीन के आयात पर लगे प्रतिबंध को हटाये जाने से स्थानीय तेल रिफाइनिंग कंपनियां बुरी तरह प्रभावित होंगी। साथ ही इससे स्थानीय किसानों की आय पर भी असर पड़ेंगा। सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन में आई तेजी की वजह से सरसों में भी सुधार देखने को मिला जिसकी अपनी स्थानीय मांग भी है। सलोनी, आगरा और कोटा में सरसों दाना का भाव 7,650 रुपये क्विन्टल से बढ़ाकर 7,750 रुपये क्विन्टल कर दिया गया।

सहकारी संस्था हाफेड ने हालांकि सरसों की खरीद के लिए निविदा मंगाई है। लेकिन सरसों की अगली पैदावार अधिक रहने की उम्मीदों को देखते हुए देश के लिए अच्छी किस्म के बीजों का इंतजाम रखना लाभप्रद रहेगा।

उन्होंने कहा कि खुदरा बाजार में अच्छे ब्रांड के कच्ची घानी के सरसों का भाव अधिकतम 150-160 रुपये लीटर है।

निर्यात के साथ साथ स्थानीय खपत मांग बढ़ने से मूंगफली तेल तिलहनों में सुधार आया। मांग निकलने से बिनौला भी लाभ के साथ बंद हुआ।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,375 - 7,425 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,520 - 5,665 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,600 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,100 - 2,230 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,345 -2,395 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,445 - 2,555 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,100 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,700 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,800 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,460 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,200 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,400 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें