लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण में तेजी, बुनियादी ढांचे पर खर्च से अर्थव्यवस्था पुनरोद्धार की राह पर : राजीव कुमार

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:11 IST

Open in App

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए टीकाकरण में तेजी, मानसून में सुधार, सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे के निवेश पर जोर और निर्यात में वृद्धि से अर्थव्यवस्था में एक मजबूत वृद्धि की उम्मीद है। कुमार ने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमानों में कमी के बावजूद भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शुमार रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘तेजी से टीकाकरण, मानसून बेहतर रहने से कृषि उपज बेहतर रहने की संभावना, सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे के निवेश पर जोर, निर्यात जैसे क्षेत्रों ने अप्रैल-जून 2021 के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है। ’’ उन्होंने ‘अर्थनीति’ से साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमें वित्त वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाही के दौरान उपभोग में सुधार की भी उम्मीद है।’’ रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश के वृद्धि दर के अनुमान को पहले के 10.5 प्रतिशत से घटाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया है, जबकि विश्वबैंक ने 2021 में भारत की अर्थव्यवस्था के 8.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है। कुमार के अनुसार कोविड की दूसरी लहर के बाद प्रतिबंधों में चरणबद्ध तरीके से छूट के बाद आर्थिक गतिविधियों ने गति पकड़ी है। सरकार ने भी स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, कृषि, बुनियादी ढांचे, एमएसएमई और निर्यात पर ध्यान केंद्रित करते हुए 6.3 लाख करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पैकेज दिया है। वैश्विक अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कुमार ने कहा कि विश्वबैंक का अनुमान है कि 2021 में वैश्विक अर्थव्यवस्था 5.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त करने की दी मंज़ूरी

कारोबारअमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए आत्मघाती बनते डोनाल्ड ट्रंप?, मनमौजी, बड़बोले और हठी राष्ट्रपति?

कारोबार'ग्रोथ रेट में भारत, चीन और अमेरिका से आगे, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जमकर सराहा

भारत'वर्ल्ड बैंक से 14000 करोड़ निकाले गए', बिहार चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा आरोप

भारतजलवायु परिवर्तन की दृष्टि से कितने खतरनाक भारतीय शहर?, विश्व बैंक ने तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी