भारतीय अर्थव्यवस्था 7.5 फीसदी की दर से वृद्धि करेगी, साल 2024 के लिए विश्व बैंक ने जताया अनुमान
By आकाश चौरसिया | Published: April 3, 2024 10:59 AM2024-04-03T10:59:43+5:302024-04-03T11:19:00+5:30
विश्व बैंक ने अनुमान लगाया कि भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ साल 2024 में करीब 7.5 फीसदी की दर से बढ़त होने जा रही है। जबकि, इस अवधि के लिए विश्व बैंक ने पहले के अनुमानों को 1.2 फीसदी तक का संशोधन किया है।

फोटो क्रेडिट- (एक्स)
नई दिल्ली: विश्व बैंक ने अनुमान लगाया कि भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ साल 2024 में करीब 7.5 फीसदी की दर से बढ़त होने जा रही है। जबकि, इस अवधि के लिए विश्व बैंक ने पहले के अनुमानों की तुलना में इस बार 1.2 फीसदी तक का संशोधन किया है।
विश्व बैंक के मुताबिक, सेवाओं और उद्योग में लचीली गतिविधि के कारण वित्त-वर्ष 2024 में भारत की उत्पादन वृद्धि 7.5 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। हालांकि, मध्यम अवधि में वृद्धि दर घटकर 6.6 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। विश्व बैंक ने वित्त-वर्ष 2024 में भारत की उत्पादन वृद्धि 7.5 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी, जो वित्त वर्ष 2025 में 6.6 फीसद तक जाने का अनुमान है। पिछले साल धीमी रफ्तार की वजह को ये बताया गया कि निवेश भी उस हिसाब से भारत में नहीं हुआ और इस कारण भारतीय अर्थव्यवस्था मंद रही।
मिड-टर्म अवधि में, भारत में राजकोषीय घाटा और सरकारी ऋण में गिरावट का अनुमान है, जो केंद्र सरकार द्वारा मजबूत उत्पादन वृद्धि और समेकन प्रयासों द्वारा समर्थित है।
भारतीय अर्थव्यवस्था की हाल में परफॉर्मेंस
भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023 की चौथी तिमाही में उम्मीद से अच्छा कार्य किया और पिछले साल से इसे बार 8.4 फीसदी बढ़ोतरी की। इसके अनुसार भारत में निवेश और सरकार का उपभोग भी बढ़ा है।
भारत का समग्र क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) फरवरी में 60.6 पर था, जो वैश्विक औसत 52.1 से काफी ऊपर है, जो विस्तार का संकेत दे रहा है। मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लक्ष्य सीमा के भीतर बनी हुई है, और वित्तीय स्थितियां उदारपूर्ण हैं।
विदेशी मुद्रा भंडार हुई इतनी ग्रोथ
दिसंबर 2023 में साल दर साल 14 फीसदी कर्मशियल सेक्टर में घरेलू क्रेडिट की मात्रा बढ़ी है और वित्तीय स्थिति में भी सुधार हुआ है। वहीं जनवरी, 2024 तक भारता का विदेशी मुद्रा भंडार 8 फीसदी बढ़ गया है।