लाइव न्यूज़ :

IMF के विकास दर के अनुमान से शेयर बाजार को झटका, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2020 11:10 IST

यर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 5.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,419.85 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध बिकवाल रहे। 

Open in App
ठळक मुद्दे शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक गिर गया। आईएमएफ ने जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटाकर 4.8 फीसदी कर दिया

कमजोर वैश्विक रुख के बीच एचडीएफसी , कोटक बैंक और आईटीसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक गिर गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150.97 अंक यानी 0.36 प्रतिशत घटकर 41,377.94 अंक पर आ गया।

इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 45.70 अंक यानी 0.37 प्रतिशत गिरकर 12,178.85 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक बैंक में सबसे ज्यादा 1.25 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इसके अलावा टाटा स्टील , हीरो मोटोकॉर्प , एचडीएफसी , एचडीएफसी बैंक , पावरग्रिड और टाइटन भी नीचे रहे। इसके विपरीत , रिलायंस इंडस्ट्रीज , इंडसइंड बैंक , एनटीपीसी , एसबीआई , आईसीआईसीआई बैंक , ओएनजीसी और एचसीएल टेक लाभ में रहे।

कारोबारियों के मुताबिक , कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद के अनुरूप नहीं होने और वैश्विक बाजारों में नकरात्मक रुख के बीच घरेलू निवेशक सावधानी बरत रहे हैं। शंघाई , हांगकांग , तोक्यो और सियोल के बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच , ब्रेंट कच्चा तेल 0.48 प्रतिशत गिरकर 64.89 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 5.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,419.85 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध बिकवाल रहे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित