लाइव न्यूज़ :

आईएमएफ की अगस्त के अंत में होगी पाकिस्तान के लिए राहत पैकेज देने के लिए बैठक: रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2022 15:36 IST

वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने डॉन को बताया कि कर्मचारी स्तर समझौते (एसएलए) और पिछले महीने हस्ताक्षरित आर्थिक और राजकोषीय नीतियों (एमईएफपी) के ज्ञापन के तहत कार्यक्रम के पुनरुद्धार के लिए ऋणदाता से शुक्रवार तड़के एक आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान को राहत पैकेज से संबंधित आशय पत्र आईएमएफ ने भेजा है जिसके अध्ययन के बाद हस्ताक्षर कर वापस भेज दिया जाएगा।आईएमएफ की यह अहम बैठक 29 अगस्त को होगी।इस समय पाकिस्तान नकदी की किल्लत से जूझ रहा है।

इस्लामाबाद: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के कार्यकारी मंडल की 29 अगस्त को पाकिस्तान की मदद के लिए एक राहत पैकेज पर मुहर लगाने के लिए बैठक होने वाली है। मालूम हो, इस समय पाकिस्तान नकदी की किल्लत से जूझ रहा है। वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल के हवाले से पाकिस्तानी मीडिया ने शनिवार को ये जानकारी दी। 

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान को राहत पैकेज से संबंधित आशय पत्र आईएमएफ ने भेजा है जिसके अध्ययन के बाद हस्ताक्षर कर वापस भेज दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आईएमएफ के कार्यकारी मंडल की महीने के आखिर में होने वाली बैठक में पाकिस्तान के लिए राहत पैकेज पर मुहर लगा दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, आईएमएफ की यह अहम बैठक 29 अगस्त को होगी। 

इसमें पाकिस्तान के लिए आर्थिक मदद को एक अरब डॉलर बढ़ाकर सात अरब डॉलर करने और इस सहायता कार्यक्रम को अगस्त 2023 तक बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा जाएगा। सूत्रों ने कहा कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर और चीन की तरफ से संयुक्त रूप से पाकिस्तान को चार अरब डॉलर की मदद देने पर सहमति जताने के बाद आईएमएफ की यह बैठक बुलाई गई है। 

आईएमएफ से राहत पैकेज की मंजूरी मिलना पाकिस्तान के लिए काफी मायने रखता है। पाकिस्तान विदेशी मुद्रा के गहरे संकट का सामना कर रहा है। उसके पास बहुत कम विदेशी मुद्रा भंडार बचा है और आने वाले कुछ हफ्तों में उसके सामने भुगतान संतुलन का संकट भी खड़ा हो सकता है। 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :पाकिस्तानInternational Monetary Fund
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू