लाइव न्यूज़ :

आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ नौकरी छोड़ेंगी, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी लौंटेंगी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 10:41 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार उसकी मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ अगले साल जनवरी में अपनी नौकरी छोड़ देंगी और प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में लौट जाएंगी।

49 वर्षीय प्रमुख भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री जनवरी 2019 में मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में आईएमएफ में शामिल हुई थी। मैसूर में जन्मी गोपीनाथ वैश्विक वित्तीय संस्थान की पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री हैं।

आईएमएफ में शामिल होने से पहले वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय अध्ययन और अर्थशास्त्र की प्रोफेसर थीं।

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने मंगलवार को घोषणा की कि गोपीनाथ के उत्तराधिकारी की तलाश जल्द ही शुरू होगी।

जॉर्जीवा ने कहा, "आईएमएफ और हमारी सदस्यता में गीता का योगदान काफी उल्लेखनीय रहा, सीधे शब्दों में कहें तो आईएमएफ के काम पर उनका प्रभाव जबरदस्त रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर