लाइव न्यूज़ :

भारत से खिलौनों की खरीद बढ़ाएगी आइकिया

By भाषा | Updated: February 28, 2021 15:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी स्वीडन की फर्नीचर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आइकिया यहां अपने परिचालन के विस्तार के लिए भारत से खिलौनों की खरीद बढ़ाने की तैयारी कर रही है। बच्चों की श्रृंखला के तहत अभी कंपनी के 1,000 से अधिक उत्पाद हैं।

आइकिया इंडिया का लक्ष्य अगले वर्षों में अपनी बिक्री का 12 प्रतिशत बच्चों की श्रृंखला (किड्स रेंज) से हासिल करने का है।

आइकिया इंडिया की भारत में वाणिज्यिक प्रबंधक कविता राव ने कहा, ‘‘अभी हम भारत से रुई के सॉफ्ट ट्यॉज की ही खरीद कर रहे हैं। अब कंपनी लकड़ी के खिलौनों आदि की श्रेणी में विस्तार की तैयारी कर रही है।’’

आइकिया ने भारत की खिलौना प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था। कंपनी भारत के खिलौना खंड में कई खिलाड़ियों के साथ भागीदार का अवसर तलाश रही है।

यह पूछे जाने पर कि क्या आइकिया भारत से खिलौनों की खरीद बढ़ाएगी, राव ने कहा निश्चित रूप से। यही एक प्रमुख वजह है कि हम खिलौना प्रदर्शनी में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें