लाइव न्यूज़ :

आइकिया शुक्रवार को नवी मुंबई स्टोर की शुरुआत करेगी, महाराष्ट्र में 6,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना

By भाषा | Updated: December 17, 2020 22:48 IST

Open in App

मुंबई/नयी दिल्ली, 17 दिसंबर दुनिया की सबसे बड़ी फर्नीचर विक्रेता आइकिया ने कहा कि वह शुक्रवार को नवी मुंबई में देश में अपना दूसरा स्टोर खोलेगी और उसकी महाराष्ट्र में अगले 10 वर्षों में लगभग 6,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है।

कंपनी ने बताया कि नया स्टोर महाराष्ट्र में उसका पहला बड़े प्रारूप का स्टोर है, जो 5.3 लाख वर्ग फुट जगह में फैला होगा और यह तुर्भे स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। इस स्टोर में घर में इस्तेमाल होने वाले 7,000 से अधिक सामान होंगे।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि आइकिया की मुंबई में दो सिटी सेंटर स्टोर स्थापित करने की योजना है। आइकिया सिटी सेंटर स्टोर नवी मुंबई के मुख्य स्टोर से छोटा होगा।

कंपनी ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में 2030 तक 6,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ आइकिया का लक्ष्य राज्य में 2.5 करोड़ लोगों तक पहुंचना है। इस क्रम में आइकिया 6000 से अधिक नौकरियां देगी, जिनमें 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए होगीं।’’

आइकिया इंडिया बेंगलुरु में अपने तीसरे स्टोर पर भी काम कर रही है और उसके बाद दिल्ली में भी स्टोर खोले जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई है।

आइकिया इंडिया के सीईओ और मुख्य संवहनीयता अधिकारी पीटर बेत्जेल ने संवाददाताओं उन्होंने कहा, ‘‘आज एक बड़ा दिन है क्योंकि मुंबई भारत में आइकिया का पहला बहुआयामी बाजार है... लोग अब हमारी ‘क्लिक एंड कलेक्ट’ सेवा के माध्यम से हमारे स्टोर या ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए अपने पसंदीदा और किफायती उत्पाद खरीद सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?