लाइव न्यूज़ :

नोएडा में आइकिया को फर्नीचर दुकान के लिये मिला 50 हजार वर्गमीटर भूखंड

By भाषा | Updated: February 19, 2021 16:27 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 19 फरवरी कुर्सी, मेज, पलंग जैसे फर्नीचर बनाने वाली स्वीडन की कंपनी आइकिया को नोएडा में 50 हजार वर्गमीटर का भूखंड दिया गया है। कंपनी इस भूखंड पर उत्तर प्रदेश का अपना पहला खुदरा दुकान शुरू करेगी। कंपनी ने इसके लिये 850 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह भूखंड नोएडा सेक्टर 51 में स्थित है। आइकिया ने इस वाणिज्यिक भूखंड के बदले नोएडा प्राधिकरण को 850 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

यह भूखंड कंपनी को यहां एक कार्यक्रम में दिया गया। इस कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण और आइकिया के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इसमें हिस्सा लिया।

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी ने कहा कि कंपनी से नोएडा में सात साल में 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। इससे 2,000 व्यक्तियों के लिये रोजगार सृजन का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?