लाइव न्यूज़ :

आईजीएल का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून देश की सबसे बड़ी सीएनजी वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शुक्रवार को बताया कि बिक्री में तेजी के सहारे जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में उसके शुद्ध लाभ में 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही में उसे 332.08 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ जो की वित्तीय वर्ष 2019-20 में 252.63 करोड़ रुपए था। यह लाभ प्रति शेयर क्रमश: 4.73 रुपए और 3.62 रुपए रहा।

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी ने कारोबार से कुल 1,700.52 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल किया जो जनवरी-मार्च 2020 में 1,697 करोड़ रुपए था।

कंपनी ने कहा, "2020-21 की चौथी तिमाही में कुल बिक्री 61.4 करोड़ घनमीट रही जो 2019-20 की इसी तिमाही में 56.7 करोड़ मानक घनमीटर थी। इस तरह बिक्री में आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।"

हालांकि, कोविड-19 से जुड़े देशव्यापी लॉकडाउन के साथ परिवहन संबंधी रोक की वजह से पूरे वित्तीय वर्ष 2020-21 में कंपनी का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत गिरकर 1,005 करोड़ रुपए रह गया।

आईजीएल के निदेशक मंडल ने वार्षिक आम सभा में विचार के लिए 180 प्रतिशत के लाभांश की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई