लाइव न्यूज़ :

आईडीएफसी शेयरधारकों ने विनोद राय को गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त करने का प्रस्ताव खारिज किया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 23:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर वित्तीय कंपनी आईडीएफसी लि. के शेयरधारकों ने बुधवार को भारत के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) विनोद राय को कंपनी का गैर-कार्यकारी निदेशक फिर से नियुक्त किये जाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

राय फिलहाल कंपनी के गैर-कार्यकारी चेयरमैन हैं।

कंपनी की बुधवार को हुई 24वीं सालाना आम बैठक में गैर-स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में राय की नियुक्ति को लेकर मतदान हुआ। प्रस्ताव के तहत उनकी नियुक्ति 22 मई, 2023 तक के लिये प्रस्तावित की गई थी।

इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से मतदान में शेयरधारकों के 37.1 प्रतिशत वोट राय के पक्ष में पड़े। यह जरूरी बहुमत से कम है।

आईडीएफसी लि. ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘नोटिस में आइटम संख्या 5 को जरूरी बहुमत नहीं मिला। अत: पारित नहीं हो पाया।’’

राय कंपनी में 30 जून, 2015 से स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक थे। स्वतंत्र निदेशक के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल 30 जुलाई, 2021 को समाप्त हुआ।

कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार 73 वर्षीय राय को 2020-21 में 33,50,273 रुपये का पारितोषिक मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब