लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: गीतांजलि ग्रुप को 500 करोड़ से ज्यादा का लोन देने को लेकर चंदा कोचर और शिखा शर्मा को समन जारी

By भारती द्विवेदी | Updated: March 6, 2018 13:14 IST

सीबीआई ने चोकसी के गीतांजलि समूह के खिलाफ 4,886.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को लेकर 15 फरवरी को दूसरी प्राथमिकी दर्ज की थी।

Open in App

नई दिल्ली, 6 मार्च: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले को लेकर आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर को और एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा को समन भेजा गया है। इनदोनों को ये समन सीएफआईओ (serious froud investigation office) की तरफ से भेजा गया है।  सीबीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कोचर और शर्मा मंगलवार दोपहर को मुंबई में गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) के सामने पेश होंगी।

चंदा कोचर और शिखा शर्मा को क्यों भेजा गया है समन

चंदा और शिखा को ये समन पीएनबी घोटाले के एक अलग मामले में भेजा गया गया है। आरोप के मुताबिक मेहुल चौकसी और गीतांजलि ग्रुप को लगभग 31 बैंकों ने 5280 करोड़ का लोन दिया था। जिसमें ICICI ने 405 करोड़ रुपए और एक्सिस बैंक ने  एक्सिस बैंक ने 700 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था।। कोचर और शर्मा दोनों को व्‍यक्तिगत रूप से या एक रिप्रजेंटेटिव के जरिए पेश होने के लिए कहा गया है। 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को करोड़ों रुपयों के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले की जांच के संबंध में गीतांजलि समूह के बैंकिंग कामकाज के उपाध्यक्ष से पूछताछ शुरू की। दिल्ली में सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, "विपुल चितालिया से पूछताछ की जा रही है।"उन्होंने कहा कि चितालिया के बैंकॉक से लौटने के बाद सीबीआई उसे मुंबई हवाईअड्डे से ही पूछताछ के लिए लेकर चली गई। आभूषण कारोबारी नीरव मोदी के साथ चोकसी पर 12,600 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले का आरोप है। इसी घोटाले में अतिरिक्त 1,300 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का 26 फरवरी को खुलासा हुआ था।सीबीआई ने 14 फरवरी को नीरव मोदी, उनकी पत्नी एमी, भाई निशाल मोदी, मेहुल चौकसी और उनकी कंपनियों डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलार डायमंड के खिलाफ पहली प्राथमिकी दर्ज की थी। मोदी, उनका परिवार और चौकसी जनवरी के पहले सप्ताह में ही देश छोड़कर फरार हो गए थे। सीबीआई ने चौकसी के गीतांजलि समूह के खिलाफ 4,886.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को लेकर 15 फरवरी को दूसरी प्राथमिकी दर्ज की थी।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीमेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो