लाइव न्यूज़ :

गांवों से जुड़ी सूचनओं के संकलन,डिजिटलीकरण में आईसीआईसीआई बैंक करेगा सहयोग

By भाषा | Updated: February 8, 2021 23:08 IST

Open in App

रायपुर, आठ फरवरी :भाषाः छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में गांवों से जुड़ी जानकारियों के संकलन और डिजिटलीकरण के लिए आईसीआईसीआई बैंक से सहयोग लेने का फैसला किया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से राज्य की हर ग्राम पंचायत से जुड़ी जानकारी और आंकड़े संकलित कर उनका डिजिटलीकरण करेगा।

अधिकारियों ने बताया कि विभागीय मंत्री टी.एस. सिंहदेव की मौजूदगी में सोमवार को उनके निवास कार्यालय में पंचायत विभाग के संचालक मोहम्मद कैसर अब्दुल हक और आईसीआईसीआई बैंक के पूर्वी जोन के प्रमुख प्रवीण त्रिवेदी ने इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

एमओयू के तहत आईसीआईसीआई बैंक पंचायतीराज संस्थाओं में सूचना तकनीक अधोसंरचना विकास के लिए भी काम करेगा।

राज्य में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सिंहदेव ने कार्यक्रम में आईसीआईसीआई बैंक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांवों से जुड़ी जानकारी और आंकड़ों के संकलन तथा डिजिटलीकरण से योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक और ग्रामीणों की जरूरतों के बारे में तेजी से जानकारी मिल सकेगी।

मंत्री ने कहा कि लोगों की आमदनी, आर्थिक स्तर, परिवार तथा कल्याणकारी योजनाओं से माली स्थिति में सुधार संबंधी सटीक जानकारी मिलने से उनके लिए उपयोगी योजनाएं बनाने के लिए भी इससे काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत में सालाना कम से कम 70 लाख रूपए से एक करोड़ रूपए तक का काम कराना शासन का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?