लाइव न्यूज़ :

आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 11 प्रतिशत उछला

By भाषा | Updated: October 25, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर बेहतर तिमाही परिणाम से निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में सोमवार को 11 प्रतिशत का उछाल आया। चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 5,511 करोड़ रुपये रहा। यह किसी भी तिमाही के मुकाबले अबतक का सर्वाधिक लाभ है।

बीएसई में बैंक का शेयर 10.80 प्रतिशत उछलकर 841.05 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 13.25 प्रतिशत चढ़कर रिकॉर्ड 859.70 रुपये तक गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में बैंक का शेयर 11.51 प्रतिशत बढ़कर 846.85 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन बीएसई में 56,959.85 करोड़ रुपये बढ़कर 5,83,350.85 रुपये पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में आईसीआईसीआई बैंक रहा।

बैंक ने शनिवार को वित्तीय परिणाम की घोषणा की थी। चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर यह 5,511 करोड़ रुपये रहा। फंसे कर्ज में कमी के साथ विभिन्न खंडों में कर्ज में वृद्धि से बैंक का लाभ बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें