लाइव न्यूज़ :

हुंदै ने अपने कर्मचारियों, उनके आश्रितों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: June 4, 2021 14:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून हुंदै मोटर इंडिया ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच अपने कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों की मदद के लिए कई कदम उठाए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उसने 31 मई से अपने चेन्नई संयंत्र में दो पालियों में विनिर्माण परिचालन शुरू कर दिया है।

कंपनी ने कहा कि उसने अपने कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया है। कंपनी भारतीय बाजार में क्रेटा और वेन्यू जैसे मॉडल बेचती है।

इसके साथ ही कंपनी ने अपने कर्मचारियों के परिवार के सभी आश्रितों के लिए बीमा कवर का विस्तार करने की घोषणा की है।

कंपनी ने कहा कि कि उसने एक अप्रैल से प्रभावी पदोन्नति तथा वेतन संशोधन के बाद कर्मचारियों पर समय पर सालाना प्रोत्साहन और बोनस का भुगतान किया है।

इसके अलावा कंपनी अपने कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित कर्मचारियों को पर्याप्त संख्या में ‘पेड लीव’ भी प्रदान कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?