लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद हवाई अड्डे ने और पांच मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित किया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:20 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 जुलाई स्वच्छ ऊर्जा की ओर आगे बढ़ते हुए, जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (जीएचआईएएल) ने यहां अपना दूसरा पांच मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र चालू किया है। कंपनी यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रबंधन करती है।

जीएमआर की एक प्रेस विज्ञप्ति में सोमवार को बताया गया कि इसके साथ, जीएचआईएएल की कुल सौर ऊर्जा क्षमता अब बढ़कर 10 मेगावाट हो गई है।वर्ष 2015 में, जीएचआईएएल ने निजी खपत के लिए पांच मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र चालू किया।

पैंतालिस एकड़ में फैले 10 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए 30,000 से अधिक सौर पैनल लगाए गए हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस अतिरिक्त क्षमता के चालू होने से, जीएचआईएएल तेलंगाना राज्य बिजली बोर्ड पर बिजली की निर्भरता में प्रति वर्ष 1.2 करोड़ यूनिट की कमी करने में सक्षम होगा। इससे उसे प्रति माह लगभग 90 लाख रुपये की बचत होगी।

जीएचआईएएल के सीईओ प्रदीप पनिक्कर ने कहा, ‘‘जीएमआर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा हरित और अक्षय ऊर्जा के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल