लाइव न्यूज़ :

मार्जिन बढ़ने से दूसरी तिमाही में एचपीसीएल का मुनाफा दोगुना हुआ

By भाषा | Updated: November 4, 2020 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर पेट्रोलियम पदार्थों की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में दोगुने से भी अधिक बढ़कर 2,477 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने और भंडार में रखे माल पर लाभ होने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

एचपीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार सुराणा ने कन्फ्रेंस कॉल में संवाददाताओं को इसकी जानकारी देते हुये कहा कि एक साल पहले दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,052 करोड़ रुपये रहा था।

उन्होंने कहा कि कि कोविड- 19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के बावजूद कंपनी के मुनाफे में उल्लेखनीय सुधार आया है। यह सब रिफाइनरी और विपणन परिचालन में कुशल रणनीतिक योजना, भंडार में रखे माल का कुशल प्रबंधन तथा प्रभावी उत्पादन नियोजन का परिणाम है।

दूसरी तिमाही में कंपनी का सकल बिक्री राजस्व 61,340 करोड़ रुपये रहा जो कि एक साल पहले इसी तिमाही में 66,165 करोड़ रुपये रहा था। कच्चे तेल के दाम नीचे रहने से इस साल बिक्री राजस्व कम रहा है। कंपनी को कच्चे तेल का शोधन कर उससे पेट्रोल, डीजल तथा अन्य उत्पाद बनाने में प्रति बैरल 5.11 डालर की कमाई हुई जबकि सकल रिफाइनिंग मार्जिन 2.83 डालर प्रति बैरल रहा।

वहीं कंपनी को सस्ता कच्चे तेल खरीदकर दूसरी तिमाही में उसका प्रसंस्करण करने से प्रति बैरल 2.33 डालर प्रति बैरल का फायदा हुआ। इससे दूसरी तिमाही में कुल मिलाकर 1,780 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई साथ ही 524 करोड़ रुपये विदेशी मुद्रा विनिमय दर में बदलाव से भी लाभ हुआ।

सुरणा ने हा कि जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान एचपीसीएल की रिफाइनरियों ने 40.60 लाख टन कच्चे तेल का प्रसंस्करण किया जबकि एक साल पहले इसी अवधि में उसकी रिफाइनरियों में 45.60 लाख टन तेल का प्रसंस्करण किय गया।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?