लाइव न्यूज़ :

देश के सात बड़े शहरों में 2021 की पहली छमाई में आवास बिक्री 75 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दस अगस्त केन्द्र और विभिन्न राज्य सरकारों के नीतिगत समर्थन तथा आवास रिण पर ब्याज दर में कमी का समर्थन पाकर देश के सात प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री वर्ष 2021 की पहली छमाई में सालाना आधार पर 75 प्रतिशत बढी गई। रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख सलाहकार कंपनी की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लि. की भारत में आवासीय रियल एस्टेट क्षेत्र पर तैयार इस रिपोर्ट के अनुसार मकानों की बिक्री में वृद्धि का यह रुझान आने वाली कुछ और तिमाहियों में भी जारी रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2021 की पहली छमाही (जनवरी से जून 2021) के दौरान सात प्रमुख शहरों में आवासीय फ्लैट की कुल बिक्री में पुणे 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रहा है। मुंबई की इसमें 19 प्रतिशत हिस्सेदारी रही, वही हैदराबाद की 18 प्रतिशत और दिल्ली-एनसीआर का कुल बिक्री में 17 प्रतिशत तक हिस्सा रहा।

सीबीआरई भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के चेयरमैन अंशुमान मैगज़ीन ने कहा, ‘‘आवासीय श्रेणी ने भारत में अचल संपत्ति क्षेत्र के विकास में प्रमुख भूमिका निभाई है। आवासीय श्रेणी में पुनरुद्धार के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा की गई नीतिगत पहल इस मामले में महत्वपूर्ण और सराहनीय रही है।’’

रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्टू और तमिलनाडु ने आवास क्षेत्र में बिक्री को प्रोत्साहन देने के लिये स्टांप शुल्क में कटौती और संपत्ति कर में छूट देने जैसे कदम उठाये।

केन्द्र सरकार के स्तर पर भी कई कदम उठाये गये साथ ही आवास रिण पर ब्याज दर कम होने से भी आवासीय बिक्री को प्रोत्साहन मिला है। आवासीय परियोजनाओं के डेवलपर ने भी खरीदारों को आकर्षित करने के लिये कई तरह के प्रोत्साहन उपलब्ध कराये। इन तमाम उपायों से आवासीय क्षेत्र में वर्ष 2020 की चौथी तिमाही से ही बेहतर संकेतक मिलने लगे थे। इस दौरान तिमाही दर तिमाही आधार पर आवासीय बिक्री में 73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वृद्धि का यह क्रम 2021की पहली छमाही में भी जारी रहा और आवासीय बिक्री में साल दर साल आधार पर 75 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल