लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में मकान के दाम चार प्रतिशत गिरे, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक प्रतिशत की वृद्धि

By भाषा | Updated: November 15, 2019 13:30 IST

रीयल एस्टेट क्षेत्र से संबंधित परामर्श देने वाली फर्म प्रॉपटाइगर ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही। न्यूज कॉर्प समर्थित प्रॉपटाइगर ने अपनी ' रीयल इनसाइट ' रिपोर्ट में कहा कि गुरुग्राम में जुलाई - सितंबर अवधि में औसत बीएसपी (बिक्री मूल्य) गिरकर 4,868 रुपये प्रति वर्गफुट पर आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक साल पहले की इसी अवधि में दाम 5,055 रुपये प्रति वर्गफुट था।ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस समेत नोएडा में इस दौरान बिक्री मूल्य (बीएसपी) मामूली बढ़कर 3,921 प्रति वर्गफुट हो गया।

गुरुग्राम और उसके आसपास के इलाकों में पिछले एक साल में मकानों के दाम चार प्रतिशत गिर गए हैं जबकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कीमतों में एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

रीयल एस्टेट क्षेत्र से संबंधित परामर्श देने वाली फर्म प्रॉपटाइगर ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही। न्यूज कॉर्प समर्थित प्रॉपटाइगर ने अपनी ' रीयल इनसाइट ' रिपोर्ट में कहा कि गुरुग्राम में जुलाई - सितंबर अवधि में औसत बीएसपी (बिक्री मूल्य) गिरकर 4,868 रुपये प्रति वर्गफुट पर आ गई है।

एक साल पहले की इसी अवधि में दाम 5,055 रुपये प्रति वर्गफुट था। गुरुग्राम क्षेत्र में भिवाड़ी, सोहना और धारूहेड़ा शामिल हैं। हालांकि, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस समेत नोएडा में इस दौरान बिक्री मूल्य (बीएसपी) मामूली बढ़कर 3,921 प्रति वर्गफुट हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 3,886 रुपये प्रति वर्गफुट पर था।

रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान गुरुग्राम और नोएडा क्षेत्र में संयुक्त रूप से आवास बिक्री 47 प्रतिशत गिरकर 5,569 इकाई पर रही। इस दौरान, गुरुग्राम में बिक्री 31 प्रतिशत गिरकर 2,742 इकाई रही। एक साल पहले की इसी अवधि में 3,988 मकानों की बिक्री हुई थी।

गुरुग्राम में नए मकानों की आपूर्ति 27 प्रतिशत बढ़कर 1,851 इकाई से 2,353 इकाई पर पहुंच गई जबकि नोएडा में आपूर्ति 55 प्रतिशत गिरकर 1,647 इकाई से 736 इकाई पर आ गयी। दोनों शहरों में बिल्डरों के पास 30 सितंबर 2019 तक नहीं बिके हुए मकानों की संख्या 1,06,317 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी समय 1,15,598 इकाई थी। 

टॅग्स :इकॉनोमीइंडियागुरुग्रामनॉएडादिल्लीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम