लाइव न्यूज़ :

आवास कीमत सूचकांक सालाना आधार पर 2021 की चौथी तिमाही में 2.7 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:07 IST

Open in App

मुंबई 21 जून अखिल भारतीय आवास कीमत सूचकांक (एचपीआई) वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में सालाना आधार 2.7 प्रतिशत बढ़ा। रिजर्व बैंक के 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही आंकड़े से यह पता चला।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 10 बड़े शहरों में आवास पंजीकरण प्राधिकरणों से प्राप्त आंकड़े के आधार पर तिमाही आवास कीमत सूचकांक जारी किया। जिसमे अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई जैसे शहर शामिल हैं।

आरबीआई ने कहा, ‘‘प्रमुख शहरों में एचपीआई वृद्धि ने बड़े पैमाने पर भिन्नता दर्ज की गई। सालाना आधार पर अखिल भारतीय एचपीआई 2020-21 की चौथी तिमाही में 2.7 प्रतिशत बढ़ा। एक साल पहले इसी तिमाही में इसमें 3.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। शहरों के अनुसार देखा जाए तो जहां बेंगलुरू में एचपीआई में सालाना आधार पर 15.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई वहीं जयपुर में 3.6 प्रतिशत की गिरावट आयी।"

केंद्रीय बैंक के अनुसार तिमाही के आधार पर अखिल भारतीय एचपीआई वर्ष 2021 की मार्च तिमाही में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और जयपुर में एचपीआई में गिरावट दर्ज की गई जबकि शेष छह शहरों में इसमें वृद्धि देखी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें