लाइव न्यूज़ :

करों के बोझ से परिवारों का उपभोग प्रभावित: इंडिया रेटिंग्स

By भाषा | Updated: June 8, 2021 17:22 IST

Open in App

मुंबई, आठ जून कराधान का बोझ, विशेषरूप से सामानों पर लगने वाला अप्रत्यक्ष कर परिवारों को उपभोग पर अधिक खर्च करने से रोक रहा है। एक घरेलू रेटिंग एजेंसी ने मंगलवार को यह बात कही।

रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने कहा कि हाल के समय में परिवारों पर कर

का बोझ बढ़ा है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कॉरपोरेट के लिए आयकर दर को सुसंगत किया गया है। लेकिन परिवारों के लिए ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है और उन्हें ऊंचा कर ही अदा करना पड़ रहा है।

इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि परिवारों पर कर के बोझ से उपभोग या खपत में सुधार प्रभावित हो सकता है। महामारी से पहले ईधन पर उत्पाद शुल्क के जरिये अप्रत्यक्ष कर में वृद्धि और दूसरी लहर

से लोग प्रभावित हुए हैं।

इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि परिवारों पर कर का कुल बोझ बढ़कर 75 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जो वित्त वर्ष 2009-10 में 60 प्रतिशत था। इसकी मुख्य वजह ईंधन पर ऊंचा उत्पाद शुल्क और कॉरपोरेट कर की दरों में कमी है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कंपनी कर की दर को रोजगार सृजन और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हासिल करने की दृष्टि से सुसंगत बनाया गया है। उसने इस कदम का समर्थन करते हुए इसे बेहतर बदलाव बताया, क्योंकि इससे हमारी निर्यात प्रतिस्पर्धा प्रभावित हुई है।

इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि करों, विशेषरूप से अप्रत्यक्ष करों की वजह से परिवारों की स्थिति खराब हुई है। उत्पाद शुल्क में वृद्धि से पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए है और इससे परिवारों का बजट प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप दोनों तरीके से प्रभावित हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें