लाइव न्यूज़ :

जुलाई-सितंबर तिमाही में होटलों की प्रति कमरा आय 169 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर देश के छह प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर की तिमाही में होटलों की प्रति उपलब्ध कमरे पर आय (आरईवीपीएआर) में सालाना आधार पर 169.4 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

संपत्ति सलाहकार फर्म जेएलएल इंडिया ने बुधवार को कहा कि निचले आधार प्रभाव और यात्रा पाबंदियों में ढील देने के बाद प्रमुख शहरों में होटलों की प्रति कमरा आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

जेएलएल की ‘होटल मोमेंटम इंडिया (एचएमआई) तीसरी तिमाही-2021’‘ रिपोर्ट में कहा गया है कि जून तिमाही की तुलना में जुलाई-सितंबर तिमाही में आरईवीपीएआर में 122.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सालाना आधार पर आरईवीपीएआर में उल्लेखनीय वृद्धि की वजह निचला आधार प्रभाव है। जेएलएल का अनुमान है कि अगली दो तिमाहियों के दौरान भी यात्रा क्षेत्र में वृद्धि की यह रफ्तार कायम रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?