लाइव न्यूज़ :

होटल संगठन ने क्षेत्र को संकट से उबारने के लिये प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा

By भाषा | Updated: February 10, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी होटल और रेस्तरां संगठनों का महासंघ एफचआरएआई ने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है ताकि उन्हें उद्योग की समस्याओं से अवगत कराया जा सके और कोविड-19 के कारण उत्पन्न संकट से पार पाने के लिये राहत उपलब्ध कराने का आग्रह किया जा सके।

एफएचआरएआई (फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टुरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने एक बयान में कहा कि उद्योग संगठन ने बजट को लेकर निराशा जताते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनसे मिलने के लिये समय मांगा है।

संगठन ने कहा कि क्षेत्र विशेष के लिये प्रोत्साहन पैकेज के बिना देश में कम-से-कम 30 से 40 प्रतिशत रेस्तरां और 20 से 30 प्रतिशत होटल कारोबार बंद करने के हालत में पहुंच गये हैं। इससे लाखों रोगजार पर असर पड़ेगा।

एफएचआरएआई के उपाध्यक्ष गुरबख्श सिंह कोहली ने ने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री हमेशा भारत की पर्यटन क्षमता के मजबूत पैरोकार रहे हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह हमारी समस्याओं को समझेंगे और उद्योग के मसलों का समाधान करेंगे जिसके लिये हमने उनसे मिलने का समय मांगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित