लाइव न्यूज़ :

होटल निकाय ने सरकार से एलपीजी की बढ़ती कीमतों से राहत देने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:23 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने सरकार से आतिथ्य उद्योग को पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमतों में वृद्धि से तत्काल राहत प्रदान करने का आग्रह किया है।

एफएचआरएआई ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा, "रेस्टोरेंट को एकल आधार पर आपूर्ति की जाने वाली एलपीजी पर कर की मौजूदा दर को 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत की जानी चाहिए।"

उसने कहा कि एकल आधार पर रेस्टोरेंट को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने की अनुमति नहीं है, इसलिए कर की दर घटाने से लागत का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।

एफएचआरएआई के उपाध्यक्ष गुरबख्श सिंह कोहली ने कहा, "डीजल की लागत में अभूतपूर्व वृद्धि ने रसद शुल्क में भारी वृद्धि की है। इसके कारण अनाज, दाल, खाद्य तेल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में असामान्य वृद्धि हुई है।"

उन्होंने कहा कि लगभग 30 प्रतिशत से अधिक की यह लागत उन रेस्टोरेंट को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है, जो परिचालन को फिर से शुरू करने और 20 महीने के लॉकडाउन और आंशिक परिचालन के बाद भी अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान