लाइव न्यूज़ :

होंडा की बिक्री अगस्त में 49 प्रतिशत बढ़कर 11,177 इकाई हुई

By भाषा | Updated: September 1, 2021 18:37 IST

Open in App

वाहन विनिर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया लि. (एचसीआईएल) ने बुधवार को कहा कि उसकी घरेलू बिक्री अगस्त माह में 49 प्रतिशत बढ़कर 11,177 इकाई पर पहुंच गई। एचसीआईएल ने एक बयान में बताया कि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 7,509 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने कहा कि अगस्त 2021 में निर्यात बढ़कर 2,262 इकाई हो गया, जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 450 इकाई था। एचसीआईएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक (विपणन और बिक्री) राजेश गोयल ने कहा, “सकारात्मक बिक्री गति और कुल मिलाकर मजबूत मांग ने हमें त्योहारी मौसम की शुरुआत के साथ अच्छी बिक्री हासिल करने में मदद की। दक्षिण भारत में ओणम से शुरू उत्साह अन्य त्यौहारों के नजदीक आने के साथ बाकी बाजारों में भी पहुंचेगा।” उन्होंने कहा कि कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली अमेज का संस्करण पिछले महीने ही पेश किया गया है। अमेज ने भारत में सबसे पसंदीदा पारिवारिक सेडान के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया और 6,591 इकाइयों की सराहनीय बिक्री हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

भारतGST घटते ही सस्ती हुई ये 5 मोटरसाइकिल, हीरो स्प्लेंडर और होंडा शाइन सबसे आगे...

कारोबार350 सीसी तक के स्कूटर-मोटरसाइकिल पर 18800 रुपये छूट, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने की घोषणा

कारोबारHonda-Nissan Announce Join: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता कंपनी?, होंडा और निसान ने विलय की घोषणा की

कारोबारHonda Motorcycle & Scooter India: 125 सीसी इंजन वाला नया संस्करण, शुरुआती कीमत 83400 रुपये, होंडा मोटरसाइकिल ने डियो 125 स्कूटर बाजार में उतारा, जानें और खासियत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा