लाइव न्यूज़ :

Honda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2025 16:26 IST

Honda Electric SUV zero alpha: जनवरी में ‘होंडा 0 सैलून’ और ‘होंडा 0 एसयूवी’ की शुरुआत के बाद ‘होंडा 0 ए’ को ‘होंडा 0’ श्रृंखला की दुनिया के लिए एक प्रवेश द्वार मॉडल के रूप में जोड़ा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देHonda Electric SUV zero alpha: भारत में कंपनी का पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल होगा।Honda Electric SUV zero alpha: ‘जापान मोबिलिटी शो’ 2025 में यहां इस मॉडल का अनावरण किया गया। Honda Electric SUV zero alpha: विद्युतीकरण को लेकर बाजार का माहौल अब भी अनिश्चित बना हुआ है।

टोक्योः जापान की मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड ने अपनी अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक कार ‘होंडा 0 ए’ (अल्फा) का बुधवार को अनावरण किया। भारत में इसकी बिक्री 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। ‘जापान मोबिलिटी शो’ 2025 में यहां इस मॉडल का अनावरण किया गया। ‘होंडा 0 ए’ को एक एसयूवी के रूप में विकसित किया गया है जो शहरी एवं प्राकृतिक दोनों माहौल से तालमेल बैठा पाए। ‘होंडा 0 ए’ 2027 में वैश्विक स्तर पर मुख्य रूप से जापान और भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह भारत में कंपनी का पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल होगा।

होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड के निदेशक, अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि तोशीहिरो मिबे ने कहा कि होंडा 2050 तक अपने सभी उत्पादों एवं कॉर्पोरेट गतिविधियों के लिए कार्बन तटस्थता प्राप्त करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि विद्युतीकरण को लेकर बाजार का माहौल अब भी अनिश्चित बना हुआ है।

लेकिन कंपनी का मानना ​​है कि लंबे समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुझान जारी रहेगा। मिबे ने कहा कि इसलिए ही वाहन विनिर्माता आगामी विद्युतीकरण युग में आकर्षक इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल पेश करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने कहा कि इस वर्ष जनवरी में ‘होंडा 0 सैलून’ और ‘होंडा 0 एसयूवी’ की शुरुआत के बाद ‘होंडा 0 ए’ को ‘होंडा 0’ श्रृंखला की दुनिया के लिए एक प्रवेश द्वार मॉडल के रूप में जोड़ा जाएगा। मिबे ने बताया कि ‘होंडा 0’ श्रृंखला अगली पीढ़ी की ईवी की श्रृंखला है।

इसे होंडा एक वाहन विनिर्माता के रूप में शुरुआती बिंदु से मूल विचारों के आधार पर नई ईवी के तौर पर पेश कर रही है। जापान में 31 मार्च 2028 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के अंत से पहले ‘होंडा 0’ श्रृंखला के तीन मॉडल ‘होंडा 0 सैलून’, ‘होंडा 0 एसयूवी’ और ‘होंडा 0 ए’ बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। होंडा ने अगले कुछ वर्ष में भारत में कई इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने की योजना की घोषणा की है क्योंकि उसका लक्ष्य 2050 तक कार्बन तटस्थता हासिल करना है।

टॅग्स :Hondaदिल्लीइलेक्ट्रिक कारElectric Car
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?