लाइव न्यूज़ :

होंडा ने अपनी नयी सिटी कार में गूगल असिस्टेंट की सुविधा शामिल की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने गूगल असिस्टेंट को शामिल करते हुए अपनी नयी सिटी कार में उससे जुड़ी सुविधाएं डाली हैं।

कंपनी ने कहा कि उसने 'होंडा एक्शन ऑन गूगल' पेश करके 'नेक्स्ट-जेन होंडा कनेक्ट' मंच को बेहतर बनाया है।

यह सुविधा पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी में दी गयी इंटीग्रेटेड कनेक्टेड तकनीक का विस्तार है जो पहले से ही एलेक्सा रिमोट क्षमता के साथ आती है।

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक (बिक्री एवं विपणन) राजेश गोयल ने कहा, ‘उपभोक्ता तेजी से ऐसे उत्पादों और समाधानों की तलाश कर रहे हैं जो उनके जीवन को आसान बनाते हैं और उनकी जीवन शैली की मांग को सरल तरीके से पूरा करते हैं। ऐसे में जब हम अपनी सफल पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी की वर्षगांठ मना रहे हैं, हमें अपने होंडा कनेक्ट मंच पर आवाज-आधारित गूगल असिस्टेंट पेश कर खुशी हो रही है। इससे लोगों को अपनी नियमित गतिविधियों को पूरा करते समय अपनी कार से जुड़े रहने में आसानी होगी।"

यह मंच लोगों को गूगल नेस्ट स्पीकर, एंड्रॉयड फोन आदि जैसे गूगल असिस्टेंट सक्षम उपकरणों की मदद से काम करने वाली आवाज से जुड़ी 10 सुविधाएं प्रदान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब