लाइव न्यूज़ :

एचएमडी ने प्रतिवर्ष एक अरब से ज्यादा ऑटो डिसेबल सिरिंज की उत्पादन क्षमता हासिल की

By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त चिकित्सा उपकरण बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेज लिमिटेड (एचएमडी) ने शनिवार को कहा कि उसने कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रति वर्ष 0.5 मिलीलीटर के एक अरब ऑटो डिसेबल (एडी) सिरिंज (सुई) का उत्पादन करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

एचएमडी ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने प्रतिदिन मिश्रित आकार की एक करोड़ से अधिक सिरिंज का उत्पादन करने का मुकाम भी हासिल किया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव नाथ ने कहा, "अभी एचएमडी की सर्वोच्च प्राथमिकता महामारी से निपटने में सरकार की मदद करना है। एचएमडी आपूर्ति श्रृंखला और उसके विनिर्माण संयंत्रों की निरंतरता सुनिश्चित कर रही है, ताकि भारत में कोविड संकट के दौरान बहुत जरूरी डिस्पोजेबल उपकरणों की कोई कमी न हो।"

कंपनी कोविड टीकाकरण के लिए यूनिसेफ, ब्राजील और जापान के माध्यम से विश्व स्वास्थ्य संगठन की कोवैक्स सुविधा के लिए बहुत महत्वपूर्ण सिरिंज की एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। कंपनी साथ ही भारत सरकार से 0.5 मिलीलीटर के एडी सिरिंज के लिए मिले चार ऑर्डर की आपूर्ति करने में लगी हुई है। इसके तहत वह कुल 44.25 करोड़ सिरिंज की आपूर्ति करेगी जिनमें से 36.5 करोड़ सिरिंज की भारत में कोविड-19 टीकाकरण में मदद के लिए जुलाई के अंत तक समय पर आपूर्ति कर दी गयी है।

कंपनी ने बताया कि शेष की आपूर्ति सितंबर तक कर दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई