लाइव न्यूज़ :

हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स इंडिया का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 49.5 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स इंडिया का शुद्ध लाभ 2021 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 49.5 प्रतिशत बढ़कर 16.3 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी वित्त वर्ष जनवरी से दिसंबर मानती है।

हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स इंडिया ने एक बयान में कहा कि उसका शुद्ध लाभ 2020 की दूसरी तिमाही में 10.9 करोड़ था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना कहा कि उसकी आय 2021 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में 24.8 प्रतिशत बढ़कर 796.8 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले 2020 की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 638.6 करोड़ रुपये थी।

हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स, इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ एन वेणु ने कहा, ‘‘हम लॉकडाउन और बाधित आपूर्ति श्रृंखलाओं सहित कोविड-19 चुनौतियों के बीच व्यापार निरंतरता और प्रदर्शन को बनाए रखने में कामयाब रहे। लोगों की सुरक्षा करना हमारी प्राथमिकता रही है और हमने इस कठिन समय के दौरान अपने आसपास के समुदायों का समर्थन करने का भी प्रयास किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘... हम नवीकरणीय ऊर्जा, पारेषण, रेल और डेटा केंद्रों जैसे क्षेत्रों में अवसरों के प्रति सतर्क रूप से आशावादी बने हुए हैं।’’

कंपनी को जून तिमाही में 745.6 करोड़ रुपये का आर्डर मिला जो सालाना आधार पर 31.4 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें