लाइव न्यूज़ :

डेटा केंद्रों, औद्योगिक पार्कों के निर्माण पर 8,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा हीरानंदानी ग्रुप

By भाषा | Updated: December 13, 2020 15:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर देश की प्रमुख रीयल एस्टेट कंपनियों में शामिल हीरानंदानी ग्रुप अगले तीन साल के दौरान विभिन्न शहरों में डेटा केंद्रों और औद्योगिक पार्कों के विकास पर 8,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों को लेकर हम काफी आशान्वित हैं।

मुंबई के हीरानंदानी ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन निरंजन हीरानंदानी ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा कि अप्रैल-जून की तिमाही में कोविड-19 की मार से प्रभावित रीयल एस्टेट क्षेत्र अब काफी हद तक उबर चुका है। उन्होंने कहा कि नवंबर में देश के प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में औसतन 20 प्रतिशत बढ़ी है।

हीरानंदानी दो प्रमुख उद्योग निकायों एसोचैम और नारेडको के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

हालांकि, इसके बावजूद हीरानंदानी का मानना है कि 2020 के कैलंडर वर्ष में आवासीय इकाइयों की बिक्री पिछले साल की तुलना में करीब 15 से 20 प्रतिशत कम रहेगी। कोविड-19 के टीके के मोर्चे पर हुई प्रगति के मद्देनजर उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल मार्च तक कारोबारी गतिविधियां पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी।

कंपनी से जुड़े कुल घटनाक्रमों पर हीरानंदानी ने कहा, ‘‘हमने नवी मुंबई में एशिया का सबसे बड़ा डेटा केंद्र बनाया है। अब हम ग्रेटर नोएडा में दूसरे और चेन्नई के पास तीसरे डेटा केंद्र की योजना बना रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि डेटा केंद्रों को लेकर हम काफी आक्रामक नीति अपना रहे हैं। हीरानंदानी ग्रुप पिछले साल अपने नए कारोबारी उद्यम योट्टा इन्फ्रास्ट्रक्चर के जरिये डेटा केंद्र पार्कों के क्षेत्र में उतरा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?