लाइव न्यूज़ :

डीएलएफ की इकाई गुरुग्राम की वाणिज्यिक परियोजना में खरीदेगी हाइन्स की 52 प्रतिशत हिस्सेदारी

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर रियल्टी कंपनी डीएलएफ की किराया इकाई डीसीसीडीएल गुरुग्राम की एक वाणिज्यिक परियोजना में अमेरिकी कंपनी हाइन्स की पूरी 52 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। यह सौदा 780 करोड़ रुपये का है।

डीएलएफ ने शुक्रवार रात नियामकीय सूचना में कहा कि उसकी संयुक्त उपक्रम डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स लिमिटेड (डीसीसीडीएल) ने हाइन्स के साथ प्रतिभूति खरीद समझौता किया है। इसके तहत कंपनी फेयरलीफ रियल एस्टेट में हाइन्स की पूरी हिस्सेदारी खरीदेगी।

फेयरलीफ गुरुग्राम में ‘वन हॉराइजन सेंटर’ की मालिक और परिचालक है।

डीसीसीडीएल, डीएलएफ और सिंगापुर के सरकारी वित्त कोष जीआईसी का संयुक्त उपक्रम है। इसमें डीएलएफ की हिस्सेदारी 66.66 प्रतिशत और बाकी जीआईसी की है।

डीएलएफ ने कहा कि यह खरीद समझौता लगभग 780 करोड़ रुपये का है।

‘वन हॉराइजन सेंटर’ में हाइन्स की 52 प्रतिशत और बाकी डीसीसीडीएल की हिस्सेदारी है। डीसीसीडीएल के पास हाइन्स की हिस्सेदारी खरीदने का पहला अधिकार है।

‘वन हॉराइजन सेंटर’ गुरुग्राम स्थित 8,13,000 वर्गफुट क्षेत्रफल की कार्यालयी इमारत है।

डीएलएफ के किराया कारोबार के प्रबंध निदेशक श्रीराम खट्टर ने संपर्क करने पर पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी ने सही कीमत पर इस परिसंपत्ति पर पूरा मालिकाना हक हासिल किया है। कंपनी आंतरिक स्रोतों और बैंक ऋण से इसके लिए राशि जुटाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो