लाइव न्यूज़ :

हिन्दुस्तान जिंक का तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 36 प्रतिशत बढ़कर 2,200 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: January 20, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि दिसंबर माह में समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 35.8 प्रतिशत बढ़कर 2,200 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने कहा है कि धातु की कीमतों में सुधार और लागत अनुशासन से लाभ में वृद्धि संभव हुई है।

हिंदुस्तान जिंक ने बंबई शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,620 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘तिमाही में शुद्ध मुनाफा 2,200 करोड़ रुपये रहा, जो 36 प्रतिशत वर्ष दर वर्ष वृद्धि को दर्शाता है।’’ अक्टूबर-दिसंबर 2020 की अवधि में कंपनी की कुल आय बढ़कर 6,483 करोड़ रुपये हो गई, जो कि एक साल पहले की अवधि में 5,117 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरुण मिश्रा ने कहा, ‘‘हमने कोविड-19 के कारण चुनौतीपूर्ण परिचालन वातावरण के बावजूद अभी तक रिकॉर्ड उत्पादन किया है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर हमारा लगातार ध्यान हमें चौथी तिमाही में लक्षित उत्पादन स्तर को हासिल करने में मदद देगा औरअगले वित्तीय वर्ष के लिए स्थिति अनुकूल बनेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?