लाइव न्यूज़ :

हिंदूजा समूह निजी बैंकों में प्रवर्तक की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत करने के पक्ष में

By भाषा | Updated: November 22, 2020 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर हिंदूजा समूह ने निजी बैंकों में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी बढ़ाकर 26 प्रतिशत करने का पक्ष लेते हुए कहा कि वह इस पर अमल करने में अग्रणी रहेगा।

अभी निजी बैंकों में प्रवर्तकों को 15 प्रतिशत तक हिस्सेदारी रखने की मंजूरी है। हिंदूजा समूह निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का प्रवर्तक है।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक निजी क्षेत्र के बैंकों में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी की सीमा मौजूदा 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 26 प्रतिशत करने पर विचार कर रहा है।

हिंदूजा ग्रुप ऑफ कंपनीज (इंडिया) के चेयरमैन अशोक हिंदूजा ने इस खबर का स्वागत करते हुए कहा कि एक उत्कृष्ट बैंकिंग व्यवस्था में बचाव का प्रथम उपाय शेयरधारकों की हिस्सेदारिता होनी चाहिये।

उन्होंने एक बयान में कहा कि रिजर्व बैंक के आंतरिक कार्यकारी समूह (आईडब्ल्यूजी) की रिपोर्ट 26 प्रतिशत हिस्सेदारी पर विचार कर प्रवर्तकों की हिस्सेदारी के बारे में सही दिशा में बात कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रवर्तकों को अधिक जवाबदेह बनाकर संस्थागत ढांचे को मजबूत बनाने में मदद करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें