लाइव न्यूज़ :

हिंदुजा ग्लोबल 1.2 अरब डॉलर के उपक्रम मूल्य पर अपने स्वास्थ्य सेवा कारोबार का विनिवेश करेगी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 11:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त हिंदुजा समूह की बिजनेस प्रोसेस प्रबंधन इकाई हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस लि. (एचजीएस) बेरिंग प्राइवेट इक्विटी एशिया (बीपीईए) से संबंद्ध कोषों को अपने स्वास्थ्य सेवा कारोबार का विनिवेश करेगी। स्वास्थ्य सेवा कारोबार का उपक्रम मूल्य 1.2 अरब डॉलर बैठेगा।

जून, 2021 को समाप्त तिमाही में एचजीएस का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 117 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 25.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,550.5 करोड़ रुपये रही।

एचजीएस ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि बीपीईए के साथ सौदा 120 करोड़ डॉलर के उपक्रम मूल्य पर हुआ है। शेयरधारकों और अन्य नियामकीय मंजूरियां हासिल करने के बाद हमें यह सौदा 90 दिन में पूरा होने की उम्मीद है।

सौदा पूरा होने के बाद एचजीएस स्वास्थ्य सेवा कारोबार से संबंधित अपने ग्राहकों के सभी अनुबंध, कर्मचारी और संपत्तियां हस्तांतरित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें