लाइव न्यूज़ :

आर्थिक समीक्षा की मुख्य बातें

By भाषा | Updated: January 29, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में शुक्रवार को 2020-21 की आर्थिक समीक्षा पेश की। समीक्षा की मुख्य बातें निम्नलिखित है:

...एनएसओ के अग्रिम अनुमान के अनुसार भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर में वित्त वर्ष 2020-21 में 7.7 प्रतिशत की गिरावट रहेगी।

...देश में तीव्र गति से पुनरूद्धार जारी। वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 11.0 प्रतिशत तथा बाजार मूल्य पर 15.4 प्रतिशत रहेगी।

...कोविड-19 के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान को कम करने में कृषि महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस क्षेत्र की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2020-21 में 3.4 प्रतिशत रहने का अनुमान।

...वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान उद्योग और सेवा क्षेत्र में क्रमशः 9.6 प्रतिशत और 8.8 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है।

...कोविड-19 टीके की शुरुआत के बाद से आर्थिक गतिविधियां और सामान्य हुई हैं।

...वित्त वर्ष 2020-21 में चालू खाता अधिशेष जीडीपी के 2 प्रतिशत रहने का अनुमान।

...सेवा क्षेत्र, विनिर्माण और निर्माण क्षेत्रों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा। ये क्षेत्र अब तेजी से सामान्य होने की स्थिति में आगे बढ़ रहे हैं। कृषि क्षेत्र ने बेहतर परिणाम दिए हैं।

...निवेश में 0.8 प्रतिशत की मामूली कमी आने का अनुमान। पहली छमाही में 29 प्रतिशत की गिरावट।

...दिसंबर 2020 में विदेशी मुद्रा भंडार अगले 18 महीनों के आयात के लिए पर्याप्त।

...जीडीपी के अनुपात में विदेशी कर्ज मार्च 2020 के 20.6 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर 2020 में 21.6 प्रतिशत हुआ।

...पांच साल से कम आयु के बच्‍चों की मृत्‍यु दर में गिरावट।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें