लाइव न्यूज़ :

एचजीएस वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी छमाही में 3,200 लोगों को नौकरी देगी

By भाषा | Updated: November 13, 2020 14:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर हिंदुजा समूह की बीपीओ शाखा हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस (एचजीएस) ब्रिटेन, अमेरिका और भारत सहित विभिन्न देशों में चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के दौरान लगभग 3,200 लोगों को नौकरी देगी।

कंपनी को कारोबार के विभिन्न खंडों में जोरदार ऑर्डर मिले हैं, जिसके मद्देनजर यह भर्ती की जाएगी।

एचजीएस ग्लोबल के मुख्य वित्त अधिकारी श्रीनिवास पालकोदेती ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमें वर्ष की दूसरी छमाही में लगभग 3,200 लोगों को नियुक्त करने की उम्मीद है... ऑर्डर उत्साहजनक लग रहे हैं। उदाहरण के लिए, ब्रिटेन में हमने सरकारी विभागों द्वारा कोविड-19 से संबंधित एक अल्पकालिक परियोजना हासिल की थी... अब हमें एक और बड़ी परियोजना मिली है और हम उल्लेखनीय संख्या में लोगों को भर्ती करने की उम्मीद करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इन नए ग्राहक के लिए कंपनी ब्रिटेन में 700 कर्मचारियों को भर्ती कर रहे है, जो घर से काम करेंगे।

पालकोडेती ने कहा कि अमेरिका, कनाडा, जमैका, फिलीपींस और भारत में भी भर्ती की जाएंगी। भारत में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या सितंबर 2020 में 39,578 थी, जो उसके कुल कार्यबल का 45 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें