लाइव न्यूज़ :

हीरो इलेक्ट्रिक ने अपने लोकप्रिय मॉडलों की कीमत 33 प्रतिशत तक घटायीं

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता हीरो इलेक्ट्रिक ने शुक्रवार को कहा कि उसने फेम 2 योजना के तहत सब्सिडी बढ़ाए जाने के बाद अपने लोकप्रिय मॉडल की कीमतें 33 प्रतिशत तक घटा दी हैं।

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण को तेजी से बढ़ावा देने के लिये शुरू की गई ‘फास्टर एडोप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (फेम- 2)’ नीति में संशोधन के बाद कंपनी ने कहा कि वह इसके अनुरूप ग्राहकों को कीमत से जुड़ा लाभ दे रही है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके एक बैट्री वाले फोटोन एचएक्स मॉडल की कीमत में 12 प्रतिशत जबकि तीन बैट्री वाले एनवाईएक्स एचएक्स मॉडल की कीमत में 33 प्रतिशत की कमी की गयी है।

इसके साथ ही अब फोटोन एचएक्स पहले के 79,940 रुपए की तुलना में 71,449 रुपए में जबकि एनवाईएक्स एचएक्स पूर्व के 1,13,115 रुपए की तुलना में 85,136 रुपए में मिलेगी।

वहीं ऑप्टिमा ईआर पूर्व के 78,640 रुपए के मुकाबले अब 58,980 रुपए में मिलेगी।

कंपनी के सीईओ सोहिंदर गिल ने कहा, "फेम 2 नीति के तहत बैट्री और इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी में बदलाव वह कदम है जिसकी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की रफ्तार तेज करने के लिए उद्योग को जरूरत थी।"

गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण और उन्हें तेजी से उपयोग में लाने के लिये शुरू की गई फेम इंडिया-2 योजना में आंशिक संशोधन किया था। इसके तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए मांग प्रोत्साहन को बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति यूनिट (किलो वाट/घंटा) क्षमता कर दिया गया।

पहले सभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 10,000 रुपए प्रति यूनिट की सब्सिडी थी। इनमें प्लग इन हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाहन शामिल हैं। बसें इसमें शामिल नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 10वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें