लाइव न्यूज़ :

भारत में 25 लाख छोटे कारोबारियों को ऑनलाइन जाने में मदद की: अमेजन

By भाषा | Updated: April 8, 2021 15:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल अमेजन इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने 25 लाख छोटे और मझोले कारोबारियों को ऑनलाइन जाने में मदद की है और उनके जरिए तीन अरब अमरीकी डालर के कुल निर्यात के लक्ष्य को हासिल किया है तथा लाखों नौकरियां तैयार की हैं।

अमेजन ने पिछले साल एक करोड़ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की थी।

इस कवायद के जरिए 2025 तक 10 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात हासिल करने और 10 लाख अतिरिक्त लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया था।

अमेजन इंडिया के कंट्री हेड और वैश्विक वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पिछली ‘संभव’ घोषणा (जनवरी 2020 में) के बाद से 25 लाख से अधिक नए विक्रेता ऑनलाइन आए हैं और अमेज़न में शामिल हो गए हैं। विक्रेताओं के ऑनलाइन आने की दर कोविड-19 से पूर्व के मुकाबले 50 प्रतिशत अधिक है।’’

उन्होंने कहा कि इनमें से लगभग एक तिहाई विक्रेता स्थानीय भारतीय भाषाओं, जैसे तमिल, कन्नड़ और मराठी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उसके स्थानीय दुकान कार्यक्रम से 50,000 से अधिक खुदरा विक्रेता जुड़ चुके हैं। इसमें पिछले छह महीने के दौरान 10 गुना बढ़ोतरी हुई है। इस कार्यक्रम के जरिए पास-पड़ोस की किराना दुकानों को ऑनलाइन किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें