लाइव न्यूज़ :

हेनेकेन के युनाइटेड ब्रेवरीज में अतिरिक्त इक्विटी हिस्सेदारी अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सोमवार को कहा कि उसने यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (यूबीएल) में अतिरिक्त इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण करने के लिए हेनेकेन इंटरनेशनल बी.वी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

हालांकि, यह कुछ अदालती कार्यवाही के परिणाम आने पर निर्भर है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के समक्ष दायर एक ‘कॉम्बिनेशन नोटिस’ (विलय, अधिग्रहण के संदर्भ दायर किया जाने वाला नोटिस) में इस बात का उल्लेख किया गया है।

इसमें कहा गया है, ‘‘प्रस्तावित लेनदेन, एचआईबीवी के यूबीएल में अतिरिक्त इक्विटी हिस्सेदारी के संभावित अधिग्रहण से संबंधित है।’’

यूनाइटेड ब्रेवरीज भारत में बीयर के निर्माण, बिक्री और वितरण के काम में लगी हुई है।

हेनेकेन इंटरनेशनल बी.वी (एचआईबीवी) एक निवेश होल्डिंग कंपनी है और स्वयं किसी व्यावसायिक गतिविधि में संलग्न नहीं है।

एक ट्वीट में, नियामक ने कहा, ‘‘आयोग ने यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड में हेनेकेन इंटरनेशनल बी.वी. द्वारा अतिरिक्त इक्विटी हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें