लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य-चिकित्सा सेवा प्रदाताओं ने सरकार से बजट में इस क्षेत्र पर खर्च बढ़ाने की मांग की

By भाषा | Updated: January 26, 2021 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी स्वास्थ्य व चिकित्सा संबंधी सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों ने सरकार से आगामी बजट में इस क्षेत्र पर व्यय बढ़ाने की मांग की है। इन कंपनियों का कहना है कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में बुनियादी संरचना को बेहतर बनाया जाना आवश्यक है।

मणिपाल हॉस्पिटल्स के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दिलीप जोस ने एक बयान में कहा, ‘‘स्वास्थ्य सेवा में सार्वजनिक खर्च अगले तीन वर्षों में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के कम से कम 2.5 प्रतिशत तक बढ़ाने की जरूरत है, जो कि अभी महज 1.2 प्रतिशत है। इसमें से अधिकांश निवेश हमारे बुनियादी ढांचे के निर्माण और आधुनिकीकरण में किया जाना चाहिये। उम्मीद है, 2021-22 के बजट में इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जायेगा।’’

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की प्रवर्तक एवं एमडी अमीरा शाह ने बजट से अपेक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, “भारत में पर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे की कमी और एक दायरे से अधिक खर्च संयुक्त रूप से भारतीय परिवारों पर उच्च वित्तीय बोझ डालती है। इसलिये स्वास्थ्य व चिकित्सा क्षेत्र के लिये बजट आवंटन बढ़ाया जाना अत्यावश्यक है।’’

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था को मजबूत करना समय की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई