लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने कहा तकनीकी गड़बड़ी दूर हुई, सामान्य हुआ बाजार परिचालन

By भाषा | Updated: March 1, 2021 13:41 IST

Open in App

मुंबई, नयी दिल्ली, एक मार्च प्रमुख शेयर बाजारों एनएसई और बीएसई ने सोमवार को कहा कि उनके सभी तरह के वर्ग में कामकाज सामान्य ढंग से चल रहा है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज की ओर से एनएसई के नकद कारोबार वर्ग में आर्डर की पुष्टि नहीं किये जाने की शिकायत सामने आने के बाद एनएसई, बीएसई ने यह कहा।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने 10.01 बजे बाजार में इस प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी के बारे में कहा। इसके बाद एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने 11.53 बजे एक वक्तव्य जारी कर कहा कि जो मुद्दा था उसे 9.50 बजे ही सुलझा लिया गया था। इसकी मूल वजह जानने के लिये जांच जारी है।

यह वाक्या बाजार में कारोबार शुरू होने के एक घंटे से भी कम समय के भीतर हुआ है। इससे पहले पिछले सप्ताह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से करीब चार घंटे तक कारोबार बंद रखना पड़ा था।

बहरहाल, एनएसई के प्रवक्ता ने एक वक्तव्य में आज कहा कि उसके प्लेटफार्म पर सभी मंचों पर कामकाज सामान्य ढ़ंग से चल रहा है। इसके कुछ ही देर बाद 10.10 बजे बंबई शेयर बाजार (बीएसई) ने भी कहा कि नये आर्डर को लेकर अथवा सौदों के निपटान को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।

इससे पहले एचडीएफसी सिक्यूरिटीज जो कि शेयर बाजार में सौदे करने वाली एक बड़ा ब्रोकर कंपनी है, ने कहा था कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से एनएसई में दिये जाने वाले खरीद आर्डर की पुष्टि नहीं हो पा रही है लेकिन अब इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है।

उसने यह भी कहा कि मामले की मूल वजह की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार