लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी लि. के चेयरमैन दीपक पारेख ने 9.37 लाख रुपये देकर सेबी के साथ मामले का निपटान किया

By भाषा | Updated: February 5, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी आवास ऋण देने वाली कंपनी एचडीएफसी लि. के चेयरमैन दीपक पारेख ने पूर्व के सूचीबद्धता समझौते का अनुपालन नहीं करने से जुड़े प्रकरण में सेबी के साथ मामले का निपटान कर लिया है।

पारेख ने आरोप स्वीकार या उससे इनकार किये बिना निपटान शुल्क के तौर पर 9.37 लाख करोड़ देकर मामले को समाप्त किया।

मामला एचडीएफसी लिमिटेड द्वारा ग्लाइडर बिल्डकॉन रीयल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड को दिये गये ‘इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट (आईसीडी) के संबंध में पारेख द्वारा पूर्ववर्ती लिस्टिंग समझौते का अनुपालन न करने से संबंधित है। यह पीरामल रीयल्टी प्राइवेट लि. समूह की कंपनी है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की जांच में पाया गया कि आईसीडी के अलावा दिसंबर 2014 में 875 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कर्ज सुविधा ग्लाइडर बिल्डकॉन को दिये जाने की मंजूरी दी गयी थी।

ग्लाइडर बिल्डकॉन के आग्रह पर बकाया आईसीडी को 750 करोड़ रुपये की कर्ज सुविधा में तब्दील कर दिया गया। इसके लिये कोई अतिरिक्त वितरण नहीं किया गया।

सेबी के आदेश के अनुसार पारेख एचडीएफसी लि. के चेयरमैन और उस समिति के सदस्य थे, जिसने आईसीडी/कर्ज की मंजूरी दी थी। वह पीरामल रीयल्टी समेत पीरामल समूह के परामर्श बोर्ड में भी शामिल थे। उन्होंने समूह को जो सेवा दी, उसके एवज में कैलेंडर वर्ष 2011 से 2015 और वित्त वर्ष 2017 से 2018 के लिये परामर्श शुल्क भी लिया।

नियामक के अनुसार पूर्व सूचीबद्धता समझौते के तहत एचडीएफसी लि. ने अपने सभी निदेशकों और प्रबंधन स्तर के वरिष्ठ कर्मचारियों के लिये आचार संहिता बनाया हुआ है। हालांकि पारेख उस आचार संहिता का अनुपालन करने में विफल रहे जिससे पूर्व सूचीबद्धता समझौता का उल्लंघन हुआ।

इस संदर्भ में सेबी ने उन्हें 4 दिसंबर, 2020 को नोटिस देकर मामले की सुनवाई शुरू करने की सूचना दी थी। साथ ही यह भी कहा था कि नोटिस प्राप्त करने के 30 दिनों के भीतर 9,37,500 रुपये के साथ आवेदन देकर इसका निपटान किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?