लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक का ग्रामीण इलाकों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए आईपीपीबी के साथ करार

By भाषा | Updated: December 27, 2021 16:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर एचडीएफसी बैंक ने अर्द्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाओं से वंचित लोगों तक इन्हें पहुंचाने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के साथ साझेदारी की है।

आईपीपीबी के साथ 4.7 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़े हैं। इस करार के जरिये आईपीपीबी के ग्राहकों के नेटवर्क का लाभ उठाया जा सकेगा।

आईपीपीबी के करीब 90 फीसदी ग्राहक ग्रामीण इलाकों से हैं और इसका लाभ उन्हें मिलेगा।

एचडीएफसी बैंक ने सोमवार को कहा कि इस साझेदारी के साथ बैंक आईपीपीबी की 650 शाखाओं और भारत भर में उसके 1,36,000 से अधिक बैंकिंग पहुंच केंद्रों के जरिये अपने वित्तीय समावेशन अभियान को और भी मजबूत करना चाहता है।

आईपीपीबी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जे वेंकटरामू ने कहा, ‘‘हमारा प्रयास ऋण देने वाले भागीदारों के साथ मिलकर डिजिटल प्रौद्योगिकियों एवं वैकल्पिक डेटा स्रोतों का इस्तेमाल करते हुए कर्ज प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न नागरिक केंद्रित सुविधाएं एक मंच पर उपलब्ध करवाना है। ’’

एचडीएफसी बैंक में समावेशी बैंकिंग पहल समूह, स्टार्ट-अप, ई-कॉमर्स, जीआईबी और सीएससी की कंट्री प्रमुख स्मिता भगत ने कहा, ‘‘यह भागीदारी हमें हमारे सर्वश्रेष्ठ उत्पादों और सेवाओं को भारत के दूरदराज के इलाकों में आईपीपीबी के लाखों ग्राहकों तक पहुंचाने में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें