लाइव न्यूज़ :

हैवेल्स का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ चार गुना होकर 235.78 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: July 21, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई उपभोक्ता इलेक्ट्रिकल सामान बनाने वाली कंपनी हैवेल्स इंडिया लि. का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ चार गुना होकर 235.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 63.98 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 75.95 प्रतिशत बढ़कर 2,609.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,483.40 करोड़ रुपये थी।

हैवेल्स इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनिल राय गुप्ता ने कहा, ‘‘दिक्कत के बावजूद विभिन्न खंडों में तिमाही के दौरान हमारा प्रदर्शन उत्साहवर्धक रहा। मांग बेहतर है तथा कोविड-19 से संबंधित अंकुश हटने के साथ हम इसमें और सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।’’

तिमाही के दौरान हैवेल्स का कुल खर्च 62.86 प्रतिशत बढ़कर 2,327.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,428.93 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?